पिता ने अपनी ही बेटी का उजाड़ा सुहाग, दामाद को उतारा मौत के घाट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

जामनगर।गुजरात के जामनगर में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर झूठी शान के नाम पर अपने दामाद की हत्या कर दी। बाद में बदले की भावना में मृतक के भाई ने आरोपी की पत्नी की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: दंगो के पीछे RSS-BJP का हाथ, अशोक गहलोत बोले- हम किसी को छोड़ेंगे नहीं

पुलिस ने यह जानकारी दी। पंच बी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हापा इलाके में रविवार सुबह राम सोरिया (30) की उसकी पत्नी के पिता सतुभा झाला ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सोरिया के उसकी बेटी से शादी करने से नाराज था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

अधिकारी ने बताया कि बाद में इस घटना से गुस्साए राम के भाई लगधीर ने झाला के घर पहुंचकर उसकी पत्नी अशाबा (50) की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि झाला और लगधीर को पकड़ लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

भारतीय AI कंपनियों का निवेश दोगुना, जुटाए 1.6 अरब डॉलर: Tracxn रिपोर्ट

वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

Carlos Alcaraz ने जीता पहला ATP Finals, Jannik Sinner के 17 खिताबों की बराबरी की