गुजराती दंपती हत्याकांड: भवानीपुर जाकर ममता ने पीड़ितों के परिवार से की मुलाकात, कहा- आरोपी शीघ्र होगा गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2022

महानगर कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास भवानीपुर थाना इलाके के हरीश मुखर्जी रोड़ स्थित एक फ्लैट से गुजराती दंपती की नृशंस हत्या को लेकर ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। ममता बनर्जी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी जब तक जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है। हम चाहते हैं कि इस इलाके में शांति थी और शांति बनी रहे।

इसे भी पढ़ें: नड्डा का बंगाल दौरा है काफी मायनों में बेहद अहम, अंतर्कलह से जूझ रही पार्टी को एकजुट करने की करेंगे कोशिश

गौरतलब है कि कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास भवानीपुर थाना इलाके के हरीश मुखर्जी रोड़ स्थित एक फ्लैट से सोमवार की शाम गुजराती दंपती की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि लूट के इरादे से दंपती की हत्या की गई है। मरनेवालों में अशोक शाह व रश्मि शाह हैं। वीवीआइपी इलाके में डबल मर्डर के बाद कोलकाता पुलिस कमिश्रर समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi का भावुक Farewell: बोले- Argentina के लिए खेलना जीवन की सबसे खूबसूरत बात

Meerut Court ने पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को ठहराया दोषी, 16 अक्टूबर को सजा का ऐलान

JD Vance ने Iran को दी दो टूक, 60% Nuclear Fuel बंद किए बिना नहीं थमेगी जंग

वायरल किसिंग वीडियो पर द रेबेल किड Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी, सुनाया खौफनाक किस्सा