इजराइली सेना में गुजराती मूल की नित्शा, हमास हवाई हमले में निभाया अहम किरदार

By अनुराग गुप्ता | Jun 18, 2021

पिछले महीने 11 दिनों तक चले इजराइल और हमास के बीच युद्ध का अंत एक सीजफायर समझौते से हुआ था लेकिन एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इजराइल मे गाजा पट्टी पर हवाई हमले करते हुए कई रॉकेट दागी है। फिलीस्तीनी एन्क्लेव से आग लगाने वाले गुब्बारे दागे के बाद इजराइल ने मंगलवार को हवाई हमला किया। इस हवाई हमले में गुजराती मूल की 20 वर्षीय युवती भी शामिल थीं। जिनका नाम नित्शा मुलियाशा बताया जा रहा है। नित्शा मुलियाशा इजराइली डिफेंस फोर्सेज टीम का हिस्सा हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नित्शा मुलियाशा को हथियारों के इस्तेमाल का कड़ा प्रशिक्षण मिला है। पिता जीवाभाई के मुताबिक सेना में एक बार 2.4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद एक समझौते पर दस्तखत करना पड़ता है। जिसके बाद सैनिक अपनी मर्जी का कोर्स कर सकता है। आपको बता दें कि नित्शा मुलियाशा की पढ़ाई का पूरा खर्चा इजराइली सेना वहन करेगी। आपको बता दें कि नित्शा मुलियाशा की लेबनान, सीरिया, जॉर्डन और मिस्र की सीमाओं पर तैनाती हो चुकी है और अब वह गुश डैन में मोर्चा तैनात हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे इजराइल के नये प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट 

उल्लेखनीय है कि 11 दिनों तक चले इजराइली-हमास युद्ध में 253 फिलिस्तीनियों की मौत हुई थी। जिनमें 66 बच्चे भी शामिल थे और दर्जनों इमारतें जमीदोंज हो गई थीं। वहीं, 13 इजराइलियों ने भी जान गंवाई थी। इस दौरान दोनों के बीच रॉकेट और मिसाइल हमले हुए थे और एक बार फिर से हवाई हमला शुरू हो गया है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति