गली बॉय फेम धर्मेश परमार की हुई मौत, रणवीर और सिद्धांत ने दी ऐसे श्रद्धाजंलि

By निधि अविनाश | Mar 22, 2022

गली बॉय फेमस रैपर धर्मेश परमार का निधन हो गया है। बता दें कि, रैपर के निधन की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है और इसको लेकर जांच पड़ताल भी तेजी से शुरू हो गई है।वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, रैपर की मौत एक कार एक्सिडेंट में हुई है। धर्मेश परमार 24 साल के थे और उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है। एमसी तोड़फोड़ के नाम से मशहूर धर्मेश को गली बॉय के लीड हीरो रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। धर्मेश की मौत से दोनों ही एक्टर को काफी सदमा पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: डीप नेक स्लिट ड्रेस में शनाया कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फोटोज़ देख फैंस बोले - 'हॉट'

रैपर एमसी तोड़फोड़ के निधन की पुष्टि सोशल मीडिया पर उनके बैंड स्वदेशी की ओर से दी गई है। बैंड की ओर से सोशल मीडिया पर उनके आखिरी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, धर्मेश परमार ने रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय के गाने इंडिया 91 को अपनी आवाज दी थी। इस गाने से ही धर्मेश ने कई लोगों का दिल जीत लिया था। धर्मेश के निधन पर रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रद्धाजंलि दी है। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। धर्मेश परमार मुंबई के एक चॉल में रहते थे और यहीं से उनकी रैपर बनने की शुरूआत हुई थी। धर्मेश अपने रैप के जरिए लोगों की सोच को सामने पेश करते थे। बता दें कि, उन्हें एक क्रांतिकारी रैपर भी कहा जाता था।

View this post on Instagram

A post shared by Swadesi (@swadesimovement)

प्रमुख खबरें

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case: अब Supreme Court जाएगा परिवार, Sonam की जमानत को देंगे चुनौती

TVK MLA का सनसनीखेज खुलासा: Vijay सरकार गिराने के लिए 35 Crore का Offer, Police जांच में बड़े नाम

Astrology Remedy: राशि अनुसार पहनें सही रंग का धागा, बुरी नजर से होगा बचाव, मिलेगी सफलता

Operation Tiger से तंग Aaditya Thackeray के ऐलान ने किया दंग, Varanasi से PM Modi के खिलाफ लड़ेंगे 2029 Lok Sabha Election