Gumla Police ने 11 अंतरराज्यीय लुटेरे पकड़े, आग्नेयास्त्र और नकदी बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

गुमला (झारखंड), नौ अगस्त झारखंड के गुमला जिले में रविवार को झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल एक अंतर-राज्यीय आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 70 ग्राम सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद, तीन देसी आग्नेयास्त्र और अन्य सामान बरामद किया।

उन्होंने सबसे पहले सात लोगों को पकड़ा और उनके पास से हथियार, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किये।” पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान उन्होंने ऐसी जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने चार और संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से नौ ओडिशा के रहने वाले थे, जबकि बाकी दो छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के हैं। अधिकारी ने कहा, “गिरफ्तार किए गए आरोपी कथित तौर पर ‘कोराई गिरोह’ का हिस्सा थे, जो राज्य की सीमाओं के पार काम करता था और चोरी, झपटमारी और डकैती जैसी वारदातों में शामिल था।

प्रमुख खबरें

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा