Gumraah Trailer Out | आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर गुमराह का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में दिखे एक्टर

By रेनू तिवारी | Mar 23, 2023

आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुमराह की रिलीज की तैयारी में हैं। नवोदित निर्देशक वर्धन केतकर द्वारा अभिनीत फिल्म में मृणाल ठाकुर भी हैं। रिलीज़ से पहले निर्माताओं ने ट्रेलर का रिलीज किया है जो एक मर्डर मिस्ट्री हैं। फिल्म सस्पेंस से भरपूर मालूम होती हैं। 23 मार्च को आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म गुमराह का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज़ किया गया। आदित्य फिल्म में दोहरी भूमिका निभाते हैं और मृणाल ठाकुर एक महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती हैं। आदित्य रॉय कपूर ने ट्रेलर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। ट्रेलर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हर कहानी के दो पहलू होते हैं, सच और झूठ! लेकिन इस कहानी के पहलू हैं गुनाह और गुमराह।"

इसे भी पढ़ें: Salman Khan Death Threat | सलमान खान जान से मारने की धमकी ब्रिटेन से भेजी गयी, पुलिस को मिला लंदन लिंक, जांच जारी

भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो द्वारा निर्मित, इस फिल्म में रोनित रॉय भी हैं, जो फिल्म में मृणाल के कठिन रिपोर्टिंग अधिकारी की भूमिका निभाते हैं। गुमराह में मृणाल और आदित्य पहली बार साथ नजर आएंगे। यह 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। गुमराह तमिल फिल्म थडम की रीमेक है। तमिल फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी। इसे मागीज़ थिरुमेनी द्वारा निर्देशित किया गया था और इसमें अरुण विजय और तान्या होप ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।

प्रमुख खबरें

Nepal के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मिले राजदूत Naveen Srivastava, द्विपक्षीय सहयोग पर जताया आभार

Mecca के पास Drone Attack पर भारत ने जताई चिंता, Saudi Arabia पर हमलों की कड़ी निंदा

KCR के Farmhouse की 700 एकड़ जमीन पर विवाद, CM Revanth Reddy ने दिए नोटिस के आदेश

NCPCR के सामने पेश हुए Meta India हेड Arun Srinivas, बच्चों के आपत्तिजनक कंटेंट पर मानी गलती