केके को रवींद्र सदन में दिया गया गन सैल्यूट, CM ममता बनर्जी भी रहीं मौजूद, कोलकाता से मुंबई ले जाया जाएगा पार्थिक शरीर

By अनुराग गुप्ता | Jun 01, 2022

कोलकाता। मशहूर गायक केके का मंगलवार की रात कोलकाता में निधन हो गया। केके की मौत की खबर से फिल्म जगत के साथ ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई, तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में बुधवार को रवींद्र सदन में केके को गन सैल्यूट दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: हार्ट अटैक से हुई सिंगर केके की मौत या फिर...? फैन्स शेयर कर रहे कॉन्सर्ट की वीडियो 

केके को दी गई श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गायक केके को कोलकाता में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केके का परिवार भी वहां पहुंचा और उनको श्रद्धांजलि दी। केके नाम से मशहूर कृष्णकुमार कुन्नथ 53 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। केके ने अपने कॅरियर में कई हिट गाने गाये हैं। जिनमें यारों, मैंने दिल से कहा, तड़प तड़प के, बस एक पल, आंखों में तेरी, कोई कहे, इट्स द टाइम टू डिस्को इत्यादि शामिल हैं। केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बांग्ला समेत कई भाषाओं में गाने गाये हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab CM Bhagwant Mann के कैंप ऑफिस और OSD पर CBI का एक्शन, ED ने लगाए थे आरोप

Gita Press की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री Yogi Adityanath

जब US दूतावास को चीरकर घुसा शाहेद, सऊदी का वो डरावना मंजर

India-Bangladesh रिश्ते सुधारने की कवायद, Trade और Visa मामलों पर New Delhi में JWG बैठक