गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल के 3 पोस्टर रिलीज, देखें जाह्नवी कपूर का ये लुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

मुंबई। नवोदित फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ‘‘गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल’’में मुख्य भूमिका निभाएंगी। निर्माताओं ने गुरुवार को यह घोषणा की। यह फिल्म भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिन्होंने युद्ध में भाग लिया था। 20 साल पहले करगिल युद्ध के दौरान तत्कालीन फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना युद्ध में शामिल होने वाली देश की पहली महिला विमान चालक बनी थीं।

जी स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने ट्विटर पर यह घोषणा की। करन ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें बताया गया था कि लड़कियां पायलट नहीं बनतीं, लेकिन वह उड़ान भरने की अपनी चाह पर अड़ी रहीं। गुंजन सक्सेना-#द करगिल गर्ल 13 मार्च, 2020 को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान ने Bollywood में पूरे किए 31 साल, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीर!

फिल्म के दो पोस्टर साझा करते हुए फिल्म निर्माता ने ट्वीट किया, ‘‘अदम्य साहस और बहादुरी के साथ उन्होंने पुरुष के दबदबे वाली इस दुनिया में अपना प्रभाव जमाया।’’ फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, विनीत सिंह, अंगद बेदी और मानव विज भी हैं।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील