रेप केस में अभिनेता Aditya Pancholi को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

actor-aditya-pancholi-gets-huge-relief-from-court-in-rape-case
[email protected] । Aug 29 2019 1:39PM

मुंबई की एक अदालत ने एक अभिनेत्री की ओर से दर्ज कराए गए बलात्कार मामले में बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को मिले अंतरिम संरक्षण को बुधवार को नौ सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया। वरसोवा पुलिस द्वारा 28 जून को पंचोली के खिलाफ बलात्कार समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद अभिनेता ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रूख किया था।

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने एक अभिनेत्री की ओर से दर्ज कराए गए बलात्कार मामले में बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को मिले अंतरिम संरक्षण को बुधवार को नौ सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया। वरसोवा पुलिस द्वारा 28 जून को पंचोली के खिलाफ बलात्कार समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद अभिनेता ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रूख किया था।

अदालत ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने बुधवार को अदालत से कहा कि उनकी हस्तक्षेप याचिका (जमानत का विरोध करने वाली) गलती से उनकी बहन के नाम से दायर हो गयी है और वे आवेदन में संशोधन करना चाहते हैं। इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एच बी गायकवाड़ ने सुनवाई नौ सितंबर के लिए स्थगित कर दी। पंचोली को अंतरिम राहत भी तब तक के लिए बढ़ा दी गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़