गुपकार गुट एक मजाक, उमर अब्दुल्ला पर भड़क गईं महबूबा मुफ्ती

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2024

जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के गठबंधन, पीपुल्स अलायंस ऑफ गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) में दरारें उजागर हो गईं हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर गठबंधन को मजाक में बदलने का आरोप लगाया। यह बयान आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था पर असहमति के बीच आया है। यहां पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस का निर्णय निराशाजनक था।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के कश्मीर दौरे को लेकर महबूबा मुफ्ती ने साधा निशाना, कहा- सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए जबरन सरकारी कर्मचारियों को...

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुफ्ती ने कहा कि अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उनसे सलाह ली होती तो उनकी पार्टी, जो घाटी से एक सीट चाहती थी, वह सीट उनके लिए छोड़ देती। मैं निराश हूं क्योंकि फारूक अब्दुल्ला हमारे साथ हर छोटे मुद्दे पर चर्चा करते थे। आज उन्होंने इतना बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि पीडीपी गठबंधन में कहीं नहीं है। अगर फारूक अब्दुल्ला ने हमें सीटें छोड़ने के लिए कहा होता, तो एकता के लिए हम सीटों का त्याग कर सकते थे।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी