हरियाणा में बलात्कार के मामले में पहले पायदान पर गुड़गांव तो दूसरे पर फरीदाबाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा के गुड़गांव में महिलाओं की सुरक्षा का आलम यह है कि यहां करीब पिछले पांच साल में बलात्कार के सबसे अधिक 663 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं हत्या की 470 वारदातें यहां हुई। राज्य विधानसभा में कांग्रेस सदस्य करण सिंह दलाल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी गई। हरियाणा के सभी जिलों में अपराध के मामले में गुड़गांव के बाद दूसरे नंबर पर फरीदाबाद रहा, जहां बलात्कार के 543 और हत्या के 337 मामले सामने आए। वहीं सोनीपत में बलात्कार और हत्या की क्रमश: 229 और 448 घटनाएं हुईं।

इसे भी पढ़ें: JNU छात्रा से बलात्कार मामले में महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी

फरीदाबाद और गुड़गांव में बाल बलात्कार के मामले भी सबसे अधिक पाए गए। यहां पिछले पांच साल में पॉक्सो अधिनियम के तहत क्रमश: 412 और 354 मामले दर्ज किए गए। दोनों जिले महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में सबसे ऊपर रहे, जहां गुड़गांव में 4,577, फरीदाबाद में 4,315 मामले दर्ज किए गए। इनके बाद तीसरे नंबर पर रहा पानीपत जहां 3,595 मामले सामने आए। पलवल के विधायक दलाल ने प्रत्येक जिलों में नवम्बर 2014 से अभी तक दर्ज हत्या, बलात्कार, बाल बलात्कार और महिला विरोधी अपराध के मामलों के आंकड़े मांगे थे। 

इसे भी पढ़ें: उन्नाव बलात्कार पीड़िता के वकील को विशेष एयर एंबुलेस से दिल्ली भेजा गया

उन्होंने मामलों में दोषी को सजा दी गई या नहीं इसकी भी जानकारी मांगी थी। सदन को बताया गया कि नवम्बर 2014 से अभी तक हत्या के 5043, बलात्कार के 4847, पॉक्सो अधिनियम के तहत 3674 और अजा, अजजा (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत 3695 मामले दर्ज किए गए। सदन को बताया गया कि (नवम्बर 2014 से) 20 जुलाई तक 953 को हत्या, 249 को बलात्कार, 457 को बाल बलात्कार और 904 को अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut