राजस्थान में फिर सुलग रही गुर्जर आंदोलन की आग, पटरी पर दौड़े लोग, दिल्ली-मुंबई रूट जाम

By अंकित सिंह | Jun 08, 2025

राजस्थान में एक बार फिर से गुर्जर आंदोलन की राह पर हैं। भरतपुर जिले के पीलूपुरा गांव में आज को गुर्जर समुदाय की महापंचायत हो रही है, जहां पिछले दो दशकों में समुदाय अक्सर बड़े आंदोलन करता रहा है। हिंडौन-बयाना स्टेट हाईवे के पास हो रही महापंचायत में आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला के नेतृत्व में गुर्जरों के लिए आरक्षण समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा की जा रही है। हालांकि महापंचायत को सरकार के मसौदे को सुनने के बाद समाप्‍त कर दिया गया। लेकिन युवाओं ने कहा कि वे सरकार के फैसले से संतुष्‍ट नहीं हैं और आंदोलन जारी रखना चाहते हैं। आरक्षण के मुद्दे पर भरतपुर में गुर्जर समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार को मांगों का पत्र दिया गया है। महापंचायत में सरकार मसौदा मांगेगी। सरकार की ओर से जो भी संदेश आएगा, उस पर सभा में चर्चा की जाएगी। विजय बैंसला ने कहा कि अब हम सरकार से बातचीत के लिए नहीं जाएंगे। सरकार को किसी सक्षम आईएएस अधिकारी के साथ पत्र भेजना चाहिए। अगर पत्र भेजा जाता है तो महापंचायत में समाज के सामने उसे पढ़कर सुनाया जाएगा। इसके बाद समाज जो भी कहेगा, उस पर मौके पर निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में ICU में बेहोश महिला के साथ बलात्कार! अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ का कर्मचारी था आरोपी

दूसरी ओर, भजनलाल सरकार में गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम कहते हैं, "जब सरकार बातचीत के लिए तैयार है, तो फिर महापंचायत क्यों?" गुर्जरों के विरोध प्रदर्शन के कारण, करौली से भरतपुर जाने वाले लोगों के लिए बयाना-हिंडौन स्टेट हाईवे की बजाय हिंडौन-कलसाडा-भुसावर से यातायात को डायवर्ट किया गया है।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Amit Shah को दी असम में बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क