'मेरे देश की जवानी...' पैरोल पर जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने जारी किया वीडियो एल्बम, आखिर ये कैसी सजा?

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2023

पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पंजाबी म्यूजिक वीडियो 24 अक्टूबर को जारी किया गया, अब तक यूट्यूब पर सात मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। डेरा प्रमुख अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है, 21 जनवरी को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद बाहर आया। गुरमीत राम रहीन ने अपना नया एल्बम 'देश की जवानी' रिलीज किया है।

इसे भी पढ़ें: CM Manohar Lal Khattar का बड़ा ऐलान- हरियाणा में SC कर्मचारियों को प्रमोशन में भी आरक्षण मिलेगा

वायरल हो रहे गाने में राम रहीम अपने चिर-परिचित अंदाज में ग्रैंड एंट्री लेते हुए नजर आता है। गाने में डेरा प्रमुख नशेड़ियों का इलाज करने की बात करता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही लोगों से मुहीम में जुड़ने की बात करने की अपील कर रही है। राम रहीम ने अपने छवि सुधारने और खुद को पाक साफ दिखाने के लिए यह गाना लॉन्च किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह युवाओं से नशा छोड़ने को कहता है।

इसे भी पढ़ें: Haryana cabinet ने शहीद की विधवा को नौकरी देने को मंजूरी दी

पहले तो गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलती है। इसे इत्तेफाक मानने की गिलती मत कीजिएगा क्योकि ये ट्रेंड हर बार देखने को मिलता है। जब भी गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर निकलता है तो कोई न कोई चुनाव हो रहे होते हैं। गुरमीत राम रहीम को पहली बार 7 से 27 फरवरी तक 21 दिनों की फरलो मिली। तब पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव हो रहे थे। गुरमीत राम रहीम को दूसरी बार 17 जून से 17 जुलाई तक 30 दिन की परोल मिली। तब हरियाणा में 19 जून को निगम के चुनाव थे। तीसरी बार वो 14 अक्टूबर 2022 को 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया। तब 3 नवंबर को हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव थे। 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव थे। ये वो इलाके हैं जहां बाबा राम रहीम के लाखों अनुयायी हैं। 

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि