गुरु घंटाल अय्यर ने पीएम के लिए अपशब्द कहे, लेकिन चुप रहे राहुल: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

महाराजगंज (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का  गुरु घंटाल  बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्द कहे, लेकिन राहुल चुप रहे। शाह ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा,  मणिशंकर अय्यर, जो राहुल बाबा के गुरु-घंटाल हैं, उन्होंने मोदी जी के लिए अपशब्द कहे लेकिन राहुल बाबा चुप रहे... कुछ नहीं बोले। वहां उपस्थित जनसमूह से उन्होंने पूछा, देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कोई सहन कर सकता है क्या? शाह ने कहा, बालाकोट में आतंकियों पर कार्रवाई के बाद देश में उत्साह का माहौल था, मिठाइयां बंट रही थीं, लेकिन राहुल बाबा और अखिलेश के कार्यालय में मातम था। इनके चहरे का नूर उड़ गया था, जैसा इनका कोई अपना मरा हो।

इसे भी पढ़ें: मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- गालियों की डोज़ के साथ ही जनता के प्यार का डोज़ भी बढ़ रहा

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए ‘आयुष्मान भारत योजना’ शुरू की। आज इस योजना से करीब 26 लाख लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है। पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है। मोदी सरकार ने देश की सात करोड़ गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया। आठ करोड़ घरों में शौचालय बनवाकर गरीब माताओं-बेटियों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। ढाई करोड़ लोगों को घर देने और 50 करोड़ गरीबों को ‘आयुष्मान भारत योजना’ का लाभ देने का काम किया है।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा,  मैं आज महाराजगंज आया हूं, इससे पहले मैं देश के कोने-कोने में गया। वहां बस एक ही नारा सुनाई पड़ रहा है- मोदी, मोदी...। 

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda