गुरु गोबिन्द सिंह त्याग और वीरता की मिसाल थे--राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

चंडीगढ़ गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ कोर्स के क्लब में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर आयोजित गुरबाणी और सम्मान समारोह में राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने कोविड काल में 4000 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले पद्मश्री सरदार जितेंद्र सिंह शंटी को सम्मानित किया।

राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने  कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह त्याग और वीरता की मिसाल थे, जिन्होने अन्याय और धर्म एवं अत्याचार और दमन के ख़िलाफ लड़ाई लड़ी। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें अपने देश के लिए त्याग  और बलिदान के लिए तैयार रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय प्रधानमंत्री का सराहनीय कदम - मनोहर लाल

राज्यपाल रविवार को गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ कोर्स क्लब में आयोजित गुरबाणी तथा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने गुरु गोबिन्द सिंह जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके चरणों में अपना शीश नवाया और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व  की बधाई भी दी।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar