गुरु नानक थाइलैंड गए थे, राहुल के बयान पर बीजेपी नेता ने कहा- बेवकूफी के नाम पर कितना कुछ माफ करें

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2023

भाजपा के सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी के गुरु नानक थाईलैंड गए वाले बयान का विरोध करते हुए पूछा कि कांग्रेस नेता को यह जानकारी कहां से मिली। सिरसा ने कहा कि आपकी मूर्खता के नाम पर हमें कितना क्षमा करते रहना चाहिए? आपने कहाँ पढ़ा कि गुरु नानक थाईलैंड गए थे? क्या यह अपेक्षा करना बहुत अधिक है कि जब धर्म की बात आती है तो आप एक समझदार बुद्धिमान व्यक्ति की तरह बात करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: India and China के बीच संबंध ‘मुश्किल’ होते जा रहे हैं: राहुल गांधी

बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि या तो दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देगी, जहां उन्होंने गुरु नानक की तुलना उनके भारत जोड़ो यात्रा से की है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर