सिंगर Guru Randhawa गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में भर्ती, गायक ने कहा कि उनका हौसला बरकरार है

By रेनू तिवारी | Feb 24, 2025

मशहूर पंजाबी गायक से अभिनेता बने गुरु रंधावा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर पोस्ट करके यह खबर दी है। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। रविवार 23 फरवरी को गायक ने अस्पताल से अपनी ताजा चौंकाने वाली तस्वीर शेयर कर स्वास्थ्य अपडेट दिया। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म 'शॉकी सरदार' के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय वह घायल हो गए थे और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

गुरु रंधावा हाल ही में अपनी पंजाबी फिल्म 'शॉकी सरदार' की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें बब्बू मान, निमृत कौर अहलूवालिया और गुग्गू गिल भी हैं। हालांकि, एक एक्शन सीक्वेंस करते समय वह घायल हो गए। इंस्टाग्राम पर रंधावा ने अपने दर्दनाक अनुभव के साथ अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों को अपनी चोट के बारे में बताया है। गुरु ने लिखा, 'मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। फिल्म शूनकी सरदार के सेट से एक याद मिल गई। यह बहुत मुश्किल है... लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।'

इसे भी पढ़ें: Birthday Special | 7 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते और 12 फिल्मफेयर... टूटा दिल के साथ संजय लीला भंसाली ने बनाया बॉलीवुड में इतिहास

फोटो में सिंगर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए, दर्द में होने के बावजूद कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे, जबकि उन्होंने गर्दन पर सर्वाइकल कॉलर पहना हुआ था।

गुरु की तस्वीर देख फैंस और सेलेब्स परेशान हो गए

इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए मृणाल ठाकुर ने कमेंट किया, 'क्या हुआ।' वहीं ओरी ने लिखा, 'ओह नहीं। जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई।' सिंगर मीका सिंह भी परेशान हो गए और उन्होंने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ।' उनके फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में एक्टर-सिंगर के जल्द ठीक होने की कामना की। एक फैन ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ चैंप।' दूसरे ने लिखा, 'सब ठीक होगा पाजी।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं यह पोस्ट नहीं देख सकता, लव यू पाजी यकीन नहीं हो रहा कि आप इस हालत में हैं।'

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir और केंद्र में अविश्वास के लिए National Conference जिम्मेदार, बोलीं Mehbooba Mufti

OCI कार्ड पर प्रदर्शन का हक नहीं, Leave India Notice मामले में Imran Khan को कोर्ट की दो टूक

Beauty Tips: Natural Glow Makeup के लिए Skin Tone और कपड़ों के रंग अनुसार चुनें सही शेड्स

NPP में शामिल हुए Paul Lyngdoh सोमवार को लेंगे मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ