गुरुग्राम: पत्नी से बात करने पर एक व्यक्ति की उसकी सहजीवन साथी ने हत्या कर दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025

हरियाणा में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 3 इलाके में शनिवार तड़के 40 वर्षीय कबाड़ कारोबारी की उसकी सहजीवन साथी ने कथित रूप से चाकू से हमला करके हत्या कर दी।

शर्मा शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां थीं जो उसकी पत्नी के साथ गांव में रहती थीं। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय से बीमार थी और शर्मा अक्सर उससे बात करता था, जिससे कौर नाराज़ रहती थी।

शनिवार की रात कौर ने शर्मा को अपनी पत्नी से बात करते हुए देख लिया और दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर कौर ने चाकू से शर्मा के सीने पर वार कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक का एक दोस्त विजय उर्फ़ सेठी कथित तौर पर दूसरे कमरे में मौजूद था और वह भी जांच के घेरे में है। मृतक के भतीजे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कौर और विजय दोनों ने हत्या की साजिश रची ई थी। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के अशोक नगर निवासी कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार