गुरुग्राम इमारत हादसा : खट्टर ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

चंडीगढ़।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम जिले के खवासपुर में तीन मंजिला इमारत गिरने के हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंगलवार को घोषणा की। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के विरोध में दिल्ली में भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। यह इमारत गुरुग्राम के फर्रुखनगर में पटौदी रोड पर स्थित है। पुलिस के अधिकारी ने बताया था कि एक कंपनी ने मजदूरों के रहने के लिए यह इमारत बनवाई थी। पुलिस ने बताया कि दो मृतक हरियाणा के भिवानी के हैं जबकि एक उत्तर प्रदेश का है। जख्मी व्यक्ति भी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार