By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026
शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार दत्तात्रय लहाने का समर्थन करने की शनिवार को अपील की। इस सीट पर उनकी पार्टी का मुकाबला महा विकास आघाडी (एमवीए) में सहयोगी कांग्रेस से है। ठाकरे ने एक बयान में कहा कि लहाने ने तहसीलदार के समक्ष संकल्प लिया है कि जब तक शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू नहीं हो जाती, तब तक वह विधान परिषद सदस्य के रूप में मिलने वाला वेतन स्वीकार नहीं करेंगे।
इस सीट पर महा विकास आघाडी के सहयोगियों शिवसेना (उबाठा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने पहली बार चुनाव लड़ रहीं अदिति पोहरे को उम्मीदवार बनाया है, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) ने निवर्तमान विधान परिषद सदस्य किरण सरनाईक को मैदान में उतारा है।