Guterres मार्च में बांग्लादेश का दौरा करेंगे, एजेंडे में जबरन विस्थापित रोहिग्या का मुद्दा शामिल

By Prabhasakshi News Desk | Feb 26, 2025

ढाका । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस 13-16 मार्च तक ढाका का दौरा करने वाले हैं, और उन्होंने कहा है कि विश्व निकाय जबरन विस्थापित रोहिंग्याओं के मेजबान के रूप में बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष अपील जारी रखेगा। सरकारी समाचार एजेंसी ‘बांग्लादेश संगबाद संस्था’ (बीएसएस) ने बुधवार को कहा कि गुतारेस के कार्यालय ने उनकी यात्रा की तारीखों की पुष्टि की है। यह यात्रा बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के निमंत्रण के बाद हो रही है।

उनके पत्र में लिखा है, ‘‘मैं म्यांमा गणराज्य के लिए अपने विशेष दूत के माध्यम से क्षेत्रीय हितधारकों, दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करना जारी रखूंगा, ताकि म्यांमा में संकट का राजनीतिक समाधान निकाला जा सके। इस समाधान में रोहिंग्या की सुरक्षित और स्वैच्छिक रखाइन वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाना भी शामिल है।’’

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अपने वरिष्ठ प्रबंधकों से बांग्लादेश और म्यांमा में ‘संयुक्त राष्ट्र देश टीमों’ को यह मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया है कि कैसे ‘‘हम रखाइन में समुदायों को मानवीय सहायता और आजीविका सहायता को अधिकतम कर सकते हैं।’’ पत्र का हवाला देते हुए, बीएसएस ने आगे कहा कि गुतारेस को उम्मीद है कि म्यांमा में रोहिंग्या मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों की स्थिति पर उच्च स्तरीय सम्मेलन नए सिरे से वैश्विक ध्यान आकर्षित करने और रोहिंग्या और अन्य अल्पसंख्यकों के लिए व्यापक समाधान विकसित करने में योगदान देने का अवसर होगा।

प्रमुख खबरें

सीतापुर में 10 वर्षीय बेटी के सामने दलित व्यक्ति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Ranchi समेत कई जिलों में बारिश, Durga Puja पंडालों की तैयारी में अड़चन

Tech Mahindra का Net Profit 32.74% बढ़ा, Share Price में 8% से ज्यादा का उछाल

US के Illinois मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर MEA ने जताई चिंता, नागरिकों की सुरक्षा का आग्रह