Ranchi समेत कई जिलों में बारिश, Durga Puja पंडालों की तैयारी में अड़चन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 16, 2026

झारखंड के रांची समेत कई इलाकों में शुक्रवार शाम हुई बारिश से 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां प्रभावित हुईं। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा कि बारिश से त्योहार का उत्साह फीका पड़ने की आशंका नहीं है, क्योंकि शनिवार से मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बाबूराज पीपी ने कहा, मुख्य रूप से रांची, खूंटी और गिरिडीह में अचानक हुई बारिश का कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के ऊपर बनी मौसम की प्रणाली थी।

बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ के अमित बजाज ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण पंडाल परिसर के आसपास जलभराव हो गया और सजावट के लिए बनाई गई कलाकृतियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा, अचानक हुई तेज बारिश से पंडाल परिसर के आसपास जलभराव हो गया, जिससे आगंतुकों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा, पंडाल पर बनाई गई चित्रकारी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रमुख खबरें

SEBI ने कल्ट डॉट फिट और ईश्वरी ग्लोबल समेत 3 कंपनियों को IPO लाने की दी हरी झंडी

व्यापार असंतुलन पर Nirmala Sitharaman के बयान के बाद China ने दिया बातचीत का भरोसा

HRCP की रिपोर्ट: Pakistan में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन जारी, ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग पर चिंता

समुंदर में खूनी खेल, 13 जवानों का खात्मा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप