महाराष्ट्र के ठाणे में टेंपो से 8.42 लाख रुपये का गुटखा जब्त, चालक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक टेंपो से 8.42 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने गुटखा और वाहन दोनों ही जब्त कर लिए। अधिकारियों ने बताया कि 39 वर्षीय टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि यह सामान गाबीबी नगर निवासी एक व्यक्ति ने मंगवाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बुधवार को संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़