ग्वालियर-चंबल को मिलने जा रहा क्षेत्र का पहला सीमेंट प्लांट, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

By प्रेस विज्ञप्ति | May 08, 2026

गुना/भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 मई, रविवार को गुना प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री दोपहर में गुना पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया, मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ गुना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अडानी सीमेंट प्लांट के शिलान्यास एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश शासन के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद एवं जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।