ग्वालियर कलेक्टर ने अनियमितता पाए जाने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को किया निलंबित, तीन को नोटिस जारी

By दिनेश शुक्ल | Dec 02, 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर ज्वार, बाजरा खरीदी केन्द्र पर अनियमितताएं पाए जाने पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुरार पंकज करोसिया को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण को समय-सीमा में न निपटाने पर तीन वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान नवीन खाद्यान्न पर्ची के वितरण की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। नगर निगम ग्वालियर में लगभग 7 हजार नवीन राशन पर्चियों का वितरण शेष है। उन्होंने अपर आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया कि 48 घंटे में सभी नवीन राशन पर्चियों का वितरण करने के साथ-साथ हितग्राहियों को राशन भी उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए। नगर निगम का अमला और खाद्य विभाग का दल मिलकर नवीन खाद्यान्न पर्ची का वितरण और खाद्यान्न की उपलब्धता हितग्राहियों को हो, यह सुनिश्चित करें। समय-सीमा में कार्रवाई पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में दो दूध प्लांट से 70 लीटर एसिटिक एसिड जब्त, दूध के सह-उत्पाद बनाने के लिए हो रहा था उपयोग

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन के 100 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों के निराकरण में कोताही बरती जाएगी उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं वे अनिवार्यत: खरीदी केन्द्रों का भ्रमण करें और खरीदी केन्द्र पर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कराएं। खरीदी केन्द्र पर किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ पीने का पानी और गुड़-चने की व्यवस्था की गई है। किसानों को अपनी उपज के विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: टंट्या भील अध्ययन केंद्र होगा विकसित, एक करोड़ की लागत से नए भवन का होगा निर्माण

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने यह भी निर्देशित किया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना की पहल पर चलाए जा रहे रोको-टोको अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन भी जिले में हो। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी अभियान के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागीय अधिकारी भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रोको-टोको अभियान के तहत कार्रवाई करें। 

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की