ज्ञानवापी मामला: हिंदू पक्ष के वकील की मांग, वजू खाने के नीचे की दीवार तोड़ने की इजाजत दे कोर्ट

By अंकित सिंह | May 18, 2022

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मंदिर मामले में लगातार नए-नए खुलासे और दावे होते जा रहे हैं। इन सबके बीच हिंदू पक्ष के वकील ने कोर्ट से बड़ी मांग कर दी है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट में आवेदन दिया है कि वजू खाने के नीचे की दीवार को तोड़ने की इजाजत दी जाए। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक विष्णु शंकर जैन ने बताया कि कल कोर्ट ने अधिवक्ता-आयुक्त अजय कुमार मिश्रा को उनके पद से हटाया। इसका कारण ये है कि उन्होंने प्राइवेट कैमरामैन हायर किया था और सर्वे की सारे बाते लीक की। हमने कोर्ट में आवेदन दिया कि हमें वजू खाने के नीचे जो दीवार उसे तोड़कर जाने की इजाजत दी जाए। 

इसे भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी ने लोवर कोर्ट के निर्णय को बताया गैरकानूनी, बोले- हमें उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट लगाएगा स्टे

अधिवक्ता आयुक्त अजय मिश्रा को अदालत ने हटाया

वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में वीडियोग्राफी-सर्वे के लिये एडवोकेट कमिश्नर (अधिवक्ता आयुक्त) नियुक्त किये गये अजय मिश्रा को उनके एक सहयोगी द्वारा मीडिया में खबरें लीक करने के आरोप में मंगलवार को पद से हटा दिया। सहायक एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर ने अधिवक्ता आयुक्त अजय मिश्रा को लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया है। वहीं, अधिवक्ता आयुक्त पद से हटाए गए अजय मिश्रा ने अपनी सफाई में कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है और जो भी हुआ, उन्हें उसकी उम्मीद नहीं थी।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR