Dehradun में छात्रा के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने वाला जिम ट्रेनर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

देहरादून में एक छात्रा के मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि छात्रा द्वारा पुलिस में दी गयी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्लेमेंटाउन क्षेत्र से जिम ट्रेनर नदीम अंसारी (31) को गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत के अनुसार, छात्रा जब अपने भाइयों के साथ जिम ट्रेनर को समझाने गई तो उसने कथित रूप से उसके तथा उसके भाइयों के साथ भी अभद्रता की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रेनर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75/79 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उसने बताया कि मामले की जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नदीम को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

केरलम में Cooperative Sector चलाएगा विमान सेवा, सरकार ने दी मंजूरी

Karwa Chauth पर पार्टनर संग करें चांद का दीदार, ये 4 Hill Stations हैं सबसे खास

सुलतानपुर MP MLA Court में मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे Rahul Gandhi

Kylian Mbappe के दो गोल से Real Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया