सचिन तेंदुलकर बोले- जोन्स आज खेल रहे होते तो टी20 क्रिकेट में उनकी बहुत मांग होती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020

नयी दिल्ली। सचिन तेंदुलकर को इसमें कोई संदेह नहीं कि अगर डीन जोन्स टी20 क्रिकेट के जमाने में खेल रहे होते तो बल्लेबाजों में उनकी सबसे अधिक मांग होती। आस्ट्रेलिया के 59 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का गुरुवार को मुंबई के एक होटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह इंडियन प्रीमियर लीग की कमेंट्री के सिलसिले में भारत में थे। तेंदुलकर ने आस्ट्रेलिया के 1991-92 दौरे को भी याद किया और कहा जब वह युवा थे तब उन्हें जोन्स को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद था। उनका मानना है कि जोन्स की बेपरवाह बल्लेबाजी को देखते हुए वह टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते। तेंदुलकर ने कहा, ‘‘वह निश्चित तौर पर सबसे लोकप्रिय टी20 खिलाड़ी होते। इसमें कोई संदेह नहीं। ’’

प्रमुख खबरें

IRCTC Kedarnath-Badrinath Tour Package: दिल्ली से 8 दिनों की यात्रा का पूरा Plan, जानें खर्च और Booking Details

KPSC Scam | कर्नाटक सरकार का पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में शामिल, Pralhad Joshi ने Congress पर साधा तीखा निशाना

Kashmir Police प्रमुख Sujit Kumar बोले, आतंकवाद विरोधी अभियान पहली प्राथमिकता रहेंगे

Tibet में Flash Floods से 5 लोगों की मौत, 558 लापता होने की पुष्टि