By अभिनय आकाश | May 15, 2024
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सत्यजीत रे बहुत बड़े कलाकार थे, उन्होंने एक मूवी बनाई - हीरक राजार देशे। मगर जब ममता जी का शासन आया, तब सत्यजीत दा नहीं थें, वरना वो हीरक राजार देशे की जगह हीरक रानी नाम से मूवी बनाते। ममता बनर्जी हीरक रानी है। ममता दीदी खुद तो संविधान की धज्जियां उड़ाती हैं और यहां से दीदी के नुमाइंदे कल्याण बनर्जी, उपराष्ट्रपति के संवैधानिक पद का मखौल उड़ाने का काम कर रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे। लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया। लेकिन ये पैसा आप तक नहीं पहुंचा। क्योंकि ये 9 लाख करोड़ भाइपो के गुंडे खा गए।