Hafiz Saeed के राईट हैंड को मारी गोली, लाहौर में आखिरी सांंसे गिन रहा कश्मीर का हमलावर आतंकी हमजा

By अभिनय आकाश | May 21, 2025

ऑपरेशन सिंदूर अभी होल्ड पर है। लेकिन पाकिस्तान में आतंकवादियों पर स्ट्राइक अभी भी हो रही है। पाकिस्तान में लेटेस्ट हमला लश्कर ए तैयबा के सह संस्थापक आमिर हमजा पर हुआ है। जिसे कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसके घर में गोली मार दी। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद हमजा को लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आमिर हमजा को लश्कर के चीफ हाफिज सईद का सबसे करीबी माना जाता है। अब तक उसकी असली हालत के बारे में पता नहीं चल पाया है। हालांकि आमिर हमजा पर हमला किसने और कैसे किया ये साफ नहीं है। कुछ अज्ञात हमलावरों ने आमिर को टारगेट किया। इससे पहले भी पाकिस्तान में आतंकवादियों को टारगेट किया जाता रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मुनीर की आंखों के सामने ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर, पाकिस्तानियों को भारतीयों ने कुछ तरह दिया मुंहतोड़ जवाब

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के अनुसार, हमजा लश्कर ए तैयबा की केंद्रीय सलाहकार समिति का सदस्य है। एलईटी के अमीर हाफ़िज़ मुहम्मद सईद के निर्देशन में अन्य संगठनों के साथ आतंकवादी संगठन के संबंधों को बनाए रखने में सक्रिय रूप से शामिल था। हमजा, 2010 तक, सईद की अध्यक्षता वाले एलईटी विश्वविद्यालय ट्रस्ट के एक अधिकारी और सदस्य के रूप में पद पर था। 2010 के मध्य में हमजा ने कथित तौर पर एलईटी के लिए प्रचार किया। इसके अतिरिक्त, हमजा, लश्कर-ए-तैयबा के तीन नेताओं में से एक था, जो हिरासत में लिए गए लश्कर-ए-तैयबा सदस्यों की रिहाई के लिए बातचीत में शामिल था। 

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh     

प्रमुख खबरें

क्रेडिट कार्ड और लोन वाले कॉल से छुटकारा पाने का तरीका, TRAI का ऐप आएगा काम

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कहा- संविधान की नहीं करते परवाह

सोनभद्र में सत्य सनातन Trust से जुड़ी साइबर ठगी में 8 गिरफ्तार, 11.63 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

Tata Sons लिस्टिंग विवाद के बीच Noel Tata 12 नवंबर को छोड़ेंगे 6 कंपनियों का Board