हैदरपुरा मुठभेड़: मृतक का शव निकालने की याचिका पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2022

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ‘हैदरपुरा मुठभेड़’ में मारे गये एक युवक के पिता की उस याचिका पर 27 जून को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति जता दी, जिसमें उसने अपने बेटे का शव (कब्र से) निकालकर अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंपने का अनुरोध किया है। जम्मू-कश्मीर के हैदरापुर इलाके में पिछले साल नवम्बर में आमिर मागरे एवं तीन अन्य युवक को आतंकवादी बताकर कथित मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

इसे भी पढ़ें: उद्धव को भारी पड़ सकती है 'एकनाथ' की रणनीति, 400 से ज्यादा पार्षद शिंदे कैंप में हो सकते हैं शामिल

ग्रोवर ने याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध करते हुए कहा कि हर गुजरते दिन के साथ, शव को निकालना और मुश्किल होता जाएगा और शीर्ष अदालत के कई फैसले उनके पक्ष में हैं। पीठ ने याचिका की सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख मुकर्रर की। श्रीनगर के बाहरी इलाके हैदरपुरा में 15 नवंबर, 2021 को हुई मुठभेड़ में चार लोग मारे गए थे। एक ओर जहां पुलिस ने कहा था कि वे सभी आतंकवादी थे, तो दूसरी ओर पीड़ितों के परिजनों का दावा है कि मृतक निर्दोष थे। इन सभी के शव उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में दफनाये गए हैं।

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान