अगर आपके रूखे बाल हैं तो वरदान हैं यह हेयर मास्क, आजमा कर देखें

By मिताली जैन | Sep 01, 2018

सिल्की, चमकदार और घने बाल अनायास ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। लेकिन आज के समय में तरह−तरह के केमिकल युक्त हेयर प्रॉडक्ट व स्टाइलिंग के लिए हेयर एंप्लाइस का उपयोग करने के कारण बालों की प्राकृतिक नमी कहीं खो जाती है, जिसके कारण आपके बाल रूखे व बेजान हो जाते हैं। वहीं कुछ महिलाओं के बाल नेचुरली ड्राई होते हैं। ऐसे में आप कुछ होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में−

 

अंडे का मास्क

 

अंडे का हेयर मास्क बालों को प्रोटीन प्रदान करता है, जिसके कारण बेजान बालों में एक नई जान आ जाती है। इस मास्क को बनाने के लिए एक एग यॉक लेकर उसमें एक टेबलस्पून कैस्टर ऑयल, एक टेबलस्पून शहद मिलाएं। अब इस मास्क को बालों पर लगाकर कवर कीजिए। करीबन आधा घंटा बाद बालों को वॉश करें तथा अंत में एप्पल साइडर विनेगर से बालों को रिंस कीजिए।

 

बनाना मास्क

 

केले का मास्क भी रफ व डल बालों के लिए उत्तम माना जाता है। इसके लिए दो पके हुए केले को मैश कीजिए। अब इसमें दो टेबलस्पून मेयोनेज व एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल मिलकार मिक्स कीजिए। अब इस मास्क को बालों में लगाकर करीबन एक घंटे के लिए छोड़ दें। अंत में आप गुनगुन पानी से बालों को वॉश करें।

 

आलू का मास्क

 

आलू का मास्क न सिर्फ बालों में नई जान फूंकता है, बल्कि इसके जरिए हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है और हेयर फॉल की समस्या भी नियंत्रित होती है। इसके इस्तेमाल के लिए आलू को छीलकर उसे कद्दूकस करें। अब इसका रस निकालें और इसमें दो टेबलस्पून एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मास्क से बालों की करीबन 15 मिनट के लिए मसाज करें और करीबन दो घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें।

 

मेथी का मास्क

 

जिन महिलाओं के बाल बेजान होने के साथ−साथ डैंड्रफ भी है, उन्हें इस मास्क का प्रयोग करना चाहिए। इस मास्क को बनाने के लिए मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रातभर यूं ही छोड़ दें। अगले दिन सुबह उठकर इन बीजों को पीस लें और फिर इन पेस्ट से बालों व स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज करें। इसे करीबन आधा घंटा यूं ही बालों पर लगे रहने दें। उसके बाद आप किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धोएं। आप देखेंगे कि डैंड्रफ काफी हद तक कम हो गया है।

 

-मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी