भुखमरी, पैसे की कमी जैसी आपदा को हैती के गैंग्स ने अवसर में किया तब्दील, बड़े पैमाने पर बच्चों को कर रहा रिक्रूट

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2024

हैती के गैंग अपने गिरोह के सदस्यों की संख्या बढ़ाने में लगा है। इसके लिए वो बड़े पैमाने पर बच्चों को रिक्रूट कर रहा है। ह्यूमन राइट्स वॉच की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि हैती के सशस्त्र गैंग तेजी से बच्चों को अपने समूह में रिक्रूट कर रहे हैं। अकाल की स्थिति लड़कों को बंदूक उठाने के लिए प्रेरित करती है। वहीं रिपोर्ट में लड़कियों के यौन शोषण और उन्हें घरेलू काम करने के लिए मजबूर किए जाने की बात कही गई है। विश्व स्तर पर मानवाधिकारों के मुद्दों पर निगरानी करने वाले ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा कि उसने हाल ही में गिरोहों में शामिल छह बच्चों से बात की थी, जिनमें से सभी ने वे भूख और भोजन, आश्रय व पैसे के एकमात्र सोत्र होने की वजह से इसमें शामिल हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: खुमैनी की राह पर चलकर खामनेई ने नेतन्याहू को फंसा दिया, क्या नया फ्रंट खोलने से बच रहा इजरायल?

हैती के शक्तिशाली गिरोह हाल के वर्षों में अपना प्रभाव बढ़ा रहे हैं जबकि राज्य संस्थाएँ धन की कमी और राजनीतिक संकटों के कारण पंगु हो गई हैं। गिरोह अब उस क्षेत्र को नियंत्रित करते हैं जहां 2.7 मिलियन लोग रहते हैं, जिनमें आधे मिलियन बच्चे भी शामिल हैं। एचआरडब्ल्यू ने कहा कि जैसे-जैसे वे बड़े हुए हैं, गिरोहों ने बच्चों की भर्ती में तेजी ला दी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, गिरोह के लगभग एक तिहाई सदस्य बच्चे हैं। 

प्रमुख खबरें

RG Kar Case Update: साक्ष्य मिटाने के आरोप में TMC MLA Nirmal Ghosh गिरफ्तार, जल्दबाजी में Cremation पर बड़ा एक्शन

सुखबीर सिंह बादल से मुख्यमंत्री फडणवीस ने की मुलाकात, जांच के दिए आदेश

रक्षाबंधन पर ट्राई करें Creamy Jave Makhana Kheer, कम समय में तैयार होगी यह Delicious Festive Dish

क्या आप नहीं चाहते कि लोग स्वस्थ रहें? फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार