Halloween Stampede | खौफनाक मंजर में बदली दक्षिण कोरिया में हेलोवीन पार्टी! भगदड़ में 151 लोगों की मौत, 5 दिनों का राष्ट्रीय शोक

By रेनू तिवारी | Oct 30, 2022

हैलोवीन समारोह के बीच दक्षिण कोरिया के सियोल में एक घातक भगदड़ के कारण 151 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे देश में शोक की लहर फैल गयी हैं। त्यौहार मातम में बदल गया हैं। अधिकांश त्योहार, कार्यक्रम और परेड रद्द कर दिए गए हैं। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ‘हैलोवीन’ के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास से मची भगदड़ में कुचलकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है, जबकि 82 अन्य घायलों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपातकालीन कर्मियों और राहगीरों ने राजधानी के इटेवन जिले में शनिवार को मची भगदड़ के बाद सड़कों पर पड़े लोगों को सांस दिलाने की कोशिश की।

151 लोगों की भगदड़ में गयी जान

सियोल के योंगसन अग्निशमन विभाग के प्रमुख चोई सेओंग-बीओम के अनुसार, मृतकों और घायलों में ज्यादातर किशोर और 20 वर्ष के आसपास की आयु के युवा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में 19 विदेशी भी हैं, जिनकी राष्ट्रीयता के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। घायलों में से 19 की हालत नाजुक है, लिहाजा मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इटेवन में देश के सबसे बड़े आउटडोर ‘हैलोवीन’ उत्सव के लिए लगभग 100,000 लोग एकत्रित हुए थे।

दक्षिण कोरिया में 5 दिनों का राष्ट्रीय शोक

द कोरियन टाइम्स ने बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने 5 नवंबर तक राष्ट्रीय शोक की अवधि की घोषणा की और शेष हैलोवीन सप्ताहांत के लिए पार्टियों और कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Tarique Rahman के शपथ ग्रहण में PM Modi को बुलाकर Bangladesh ने पाकिस्तान को भी भेजा इनविटेशन

‘‘ शिव, काम और रति: जीवन-संतुलन का त्रिकोण’’

Bangladesh Election: ममता ने भाई Tarique Rahman को भेजा जीत का तोहफा, मिठाई-फूलों से दी बधाई

Tech Sector में AI का बड़ा असर, Entry-Level Jobs घटीं, AI Skills वालों की हुई बंपर डिमांड