Hamirpur Bridge Collapse | हमीरपुर में दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

By रेनू तिवारी | May 29, 2026

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस के अनुसार, घटना तड़के करीब तीन बजे लालपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जब परसनी और कुरारा कंदौर गांव के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया।

 SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासनिक कार्रवाई

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। सरोज ने बताया कि मलबा हटाकर यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति दबा तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मृतकों और घायलों की पहचान

लालपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि मलबे से सभी हताहतों को निकाल लिया गया है। हादसे का शिकार हुए लोगों की सूची इस प्रकार है:

मृतकों के नाम:

लोकेंद्र (उम्र 22 वर्ष)

कुलदीप निषाद (उम्र 19 वर्ष)

सावंत यादव (उम्र 28 वर्ष)

सभाजीत (उम्र 30 वर्ष)

पुष्पेंद्र चौहान (उम्र 34 वर्ष)

राजेश पाल (उम्र 42 वर्ष) 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

पहले गले मिले, फिर मिलाया हाथ और भेंट किया संत तिरुवल्लुर की बुक का रूसी संस्करण, पीएम मोदी-पुतिन की मुलाकात

South Korea के पूर्व राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol मरीन सैनिक मौत मामले में बरी

Avengers Endgame: Encore - 25 सितंबर को भारत में री-रिलीज होगी मार्वल की ब्लॉकबस्टर, मिलेगा Avengers: Doomsday का एक्सक्लूसिव फुटेज

एकतरफावाद के खिलाफ BRICS बनेगा मजबूत आवाज, Himanta Sarma का बड़ा दावा