निर्भया मामला: पवन जल्लाद पहुंचे तिहाड़, फांसी लगाने का किया अभ्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

नयी दिल्ली। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चार दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए मेरठ कारावास से पवन जल्लाद तिहाड़ जेल परिसर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पवन ने गुरुवार को तिहाड़ प्रशासन को यहां पहुंचने की विधिवत जानकारी दी। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया, ‘‘पवन ने फांसी देने का अभ्यास किया, जो बिना किसी परेशानी के संपन्न हुआ।’’

इसे भी पढ़ें: पवन जल्लाद जाएंगे तिहाड़, UP के जेल राज्य मंत्री बोले- हमने अनुमति दे दी है

अधिकारी के मुताबिक पवन जेल परिसर में ही रहेंगे और फांसी के फंदे की मजबूती सहित अन्य तैयारियों की जांच करेंगे। उल्लेखनीय है कि निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी दी जानी है, लेकिन फांसी टल भी सकती है क्योंकि एक दोषी ने बुधवार को राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की जबकि एक अन्य दोषी ने उच्चतम न्यायालय में सुधारात्मक याचिका दायर की है।

इसे भी देखें: Nirbhaya की माँ ने कहा- इतना इंतजार कर लिया थोड़ा और सही

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

CSK Camp में MS Dhoni का Masterclass, युवा खिलाड़ियों को दिया पैसे बचाने का गुरुमंत्र