ACA के कारण बताओ नोटिस का Hanuma Vihari ने दिया जवाब, NOC की मांग की

By Kusum | Mar 28, 2024

भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के दावों का खंडन किया है। इसमें उन्होंने जारी किए  गए कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया था। 

विहारी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया कि, मैं बाहर जाना चाहता हूं और दूसरी टीम के लिए खेलना चाहता हूं। मैंने एसीए से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा है। मैं जवाब का इंतजार कर रहा हूं। 

एसीए के एक अधिकारी ने नाम छिपाने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, हां हमने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है और हम जवाब का इतंजार कर रहे हैं। ये सिर्फ ये पता लगाने के लिए है कि उसने पिछले महीने किस तरह की प्रतिक्रिया दी थी। वह हमारे पास नहीं पहुंचा है, इसलिए ये उसके लिए अपनी शिकायतें सामने लाने का मौका है। 

आखिरकार, हनुमा विहारी और राज्य क्रिकेट के विकास में उनके योगदान को महत्व देते हैं क्योंकि उन्होंने आंध्र कोघरेलू क्रिकेट में आगे बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाई है।

प्रमुख खबरें

NEET-UG पर Lok Sabha में बोले Tejasvi Surya: छात्रों को समाधान चाहिए, राजनीति नहीं

जापान में भूकंप की दर्दनाक तस्वीरें, खिलौने की तरह पलट गई ट्रेन

भारतीय नाविकों वाले जहाज पर हमला होते ही यूक्रेन पर टूट पड़ा भारत! सब अलर्ट

Education Minister पर Priyanka Gandhi के बयान से Lok Sabha में हंगामा, जवाबदेही पर BJP-Congress आमने-सामने