किसान आंदोलन पर बोले हनुमान बेनीवाल, सरकार मांगों पर व्यक्त करे सहमति

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2021

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले छह सप्ताह से जारी आंदोलन के बीच बीजेपी से बगावत कर चुके हनुमान बेनीवाल ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। बेनीवाल ने कहा कि अमित शाह, नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल कल किसान आन्दोलन को लेकर होने वाली वार्ता में सकारात्मक रूप से बड़ा मन रखते हुए किसानों की मांगों पर सहमति व्यक्त करें,अन्नदाता ठंड में सड़कों पर आंदोलित है और 50 से अधिक किसान अब तक शहादत दे चुके है !

लगभग छह सप्ताह से जारी आंदोलन के बीच पंजाब के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी और हरजीत सिंह ग्रेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। ज्याणी को पिछले साल तीन कृषि विधेयकों पर पंजाब के किसानों से चर्चा के लिए भाजपा की ओर से गठित किसान समन्वय समिति की अध्यक्षता सौंपी गई थी। उस समय ये विधेयक संसद से पारित नहीं हुए थे। ग्रेवाल भी इस समिति के सदस्य थे। लगभग दो घंटे की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद इन भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब को बहुत अच्छे से समझते हैं और वे किसानों को लेकर चिंतित हैं।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त