इंदौर में बजरंग दल के हंगामे के बाद सार्वजनिक शौचालय से हनुमान मंदिर का नाम हटाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2021

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के सिरपुर में सार्वजनिक शौचालय के प्रवेश द्वार पर क्षेत्र के एक हनुमान मंदिर का नाम लिखा होने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद नगर निगम ने सुविधाघर के प्रवेश द्वार पर रंग पुतवाकर वहां से इस धार्मिक स्थल का नाम हटवा दिया है। बजरंग दल की स्थानीय इकाई के प्रमुख तन्नू शर्मा ने सोमवार को बताया कि सिरपुर के सार्वजनिक शौचालय के प्रवेश द्वार पर क्षेत्र के खेड़ापति हनुमान मंदिर का नाम लिखा था और संगठन के कार्यकर्ता यह नाम हटाने को लेकर नगर निगम अधिकारियों से कई बार मांग कर चुके थे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से मौत होने पर परिजनों को मिलेगा 50 हजार मुआवजा, 31 दिसंबर तक रहेगा नियम लागू

नगर निगम अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें जैसे ही पता चला कि सार्वजनिक शौचालय के प्रवेश द्वार पर खेड़ापति हनुमान मंदिर का नाम लिखा गया है, हमने संबंधित संस्था को बोलकर इस सुविधाघर से यह नाम हटवा दिया है। चश्मदीदों के मुताबिक, बजरंग दल के हंगामे के बाद सार्वजनिक शौचालय के उस स्थान पर नीला रंग पोत दिया गया है, जहां खेड़ापति हनुमान मंदिर का नाम का नाम लिखा गया था। यह शौचालय लम्बे समय से चलाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर