कृषि कानूनों की वापसी के बाद लखनऊ में किसान महापंचायत, SKM ने MSP पर कानून समेत PM से की 6 मांगें

किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि हमने आज की सभा शुरू में इसलिए रखी थी क्योंकि लखीमपुर खीरी हत्याकांड के सूत्रधार अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग करेंगे, तीनों कानून खारिज करने की मांग करेंगे। किसानों को एकजुट करके किसानों की ताकत दिखाएंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को किसानों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए किसान महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने साफ कर दिया कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के लोकतंत्र में अटूट विश्वास की वजह से कृषि कानूनों को रद्द किया गया: भाजपा नेता
एमएसपी पर कानून की गारंटी ?
इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों की वापसी पर बुधवार को मंजूरी देगी मोदी कैबिनेट, किसानों ने तब तक के लिए टाली अपनी संयुक्त बैठक
PM मोदी को लिखा था पत्र
इससे पहले एसकेएम ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर एमएसपी पर गारंटी कानून समेत कई मांग की। एसकेएम ने तीनों कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर आभार जताते हुए कहा था कि 11 दौर की वार्ता के बाद, आपने द्विपक्षीय समाधान के बजाए एकतरफा घोषणा करने का रास्ता अपनाया। उन्होंने पत्र में लिखा था कि मोर्चा ने छह मांगें रखीं, जिनमें उत्पादन की व्यापक लागत के आधार पर एमएसपी को सभी कृषि उपज के लिए किसानों का कानूनी अधिकार बनाने, लखीमपुर खीरी घटना के संबंध में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी के अलावा किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के लिए स्मारक का निर्माण शामिल है।
लखनऊ महापंचायत https://t.co/0CXB8iRDvK
— Jai Kisan Andolan (@_JaiKisan) November 22, 2021
अन्य न्यूज़















