Birthday Special: 25 बरस के हुए Shubman Gill, वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज

By Kusum | Sep 08, 2024

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। काफी कम समय में शुभमन गिल ने भारतीय क्रिकेट में खुद को स्थापित किया है और वो क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया के रेगुलर खिलाड़ी बन चुके हैं। गिल इस समय भारतीय टी20 और वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं और उन्हें टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है। शुभमन गिल ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी भी की थी। 

गिल ने 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ इशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा था। गिल ने 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का दोहरा शतक लगाया था और 208 रन की पारी खेली थी। उन्होंने ये कमाल 23 साल 132 दिन की उम्र में किया था और इशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा था। इशान किशन ने वनडे में पहला दोहरा शतक 24 साल 145 दिन की उम्र में लगाया था। 


वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले युवा खिलाड़ी

23 वर्ष 132 दिन में शुभमन गिल ने 208 रन 149 गेंदों में बनाए

24 वर्ष 145 दिन में इशान किशन ने 210 रन 131 गेंदों में बनाए

25 वर्ष 267 दिन में पथुम निसांका ने 210 रन 139 गेंदों में बनाए। 

26 वर्ष 186 दिन रोहित ने 209 रन 158 गेंदों में बनाए

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया