विश्व शतरंज दिवस पर बोले आनंद, खुशी है कि महामारी के दौरान इतने सारे लोग शतरंज से जुड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2020

संयुक्त राष्ट्र। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने पहले विश्व शतरंज दिवस के मौके पर कहा कि शतरंज ने कोविड-19 महामारी के दौरान पहली बार इस खेल से जुड़ने वाले काफी लोगों को आकर्षित किया और इंटरनेट की वैश्विक पहुंच ने इसे ‘वास्तविक वैश्विक खेल’ बना दिया। आनंद ने संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को विश्व शतरंज दिवस के आनलाइन समारोह के दौरान कहा, ‘‘इंटरनेट का धन्यवाद, (शतरंज) वास्तविक वैश्चिक खेल बन गया है। मेरा मानना है कि इससे पहले कभी इसकी इतनी विस्तृत पहुंच नहीं थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बेशक महामारी के दौरान, मुझे बेहद खुशी है कि इतने सारे लोग शतरंज के खेल से जुड़े। संभवत: उनके पास समय नहीं था या उन्हें कभी इसे जानने का मौका नहीं मिला। लेकिन यह शतरंज के फैलाव के लिए बहुत अच्छा मौका है।’’ इस पूर्व विश्व चैंपियन ने कहा कि अधिकांश भारतीय माता-पिता सही हैं कि शतरंज से उनके बच्चों को स्कूल में बेहतर करने में मदद मिलेगी। आनंद ने कहा, ‘‘उम्मीद करता हूं कि शतरंज का जो हमने हाल में विस्तार देखा वह भविष्य में महामारी के बिना भी जारी रहेगा।’’

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त