जिस तरीके से मैच जीते खुश हूं, मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया: विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

दुबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को हराने के बाद कहा कि वह जीत दर्ज करने के तरीके से काफी खुश हैं और साथ ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की पारी की प्रशंसा की। आरसीबी ने मैक्सवेल की 56 रन और कोहली की 51 रन की पारी से छह विकेट पर 165 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करके मुंबई इंडियंस को 111 रन पर समेटकर 54 रन से जीत हासिल की। इसमें हर्षल पटेल (चार विकेट) की हैट्रिक, युजवेंद्र चहल के तीन विकेट और मैक्सवेल के दो विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन ने अहम भूमिका अदा की। मैक्सवेल को अपने इस प्रदर्शन के लिये मैन आफ द मैच चुना गया।

इसे भी पढ़ें: चुनाव बाद हिंसा रोकने में नाकाम ममता को शांति सम्मेलन में शामिल होने का अधिकार नहीं: शुभेंदु

मैंने भी खराब शॉट खेला और आउट हो गया। मुझे लगता है कि यह मैच को बदलने वाला क्षण था। ’’ हर्षल पटेल ने कहा, ‘‘मैं छठी बार हैट्रिक पर था और पहली बार हैट्रिक बना सका। बहुत खुश हूं। पोलार्ड आपकी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकता है। मोहम्मद सिराज ने जिस तरह से शुरूआत की, उससे हमारी गेंदबाजी की लय तय हुई और फिर चहल और मैक्सी ने शानदार गेंदबाजी की। ’’ मैक्सवेल ने कहा, ‘‘यह शानदार मैच था। मैं अपनी गेंदबाजी पर मेहनत कर रहा हूं। स्विच हिट शॉट पर भी काम कर रहा हूं और इसका फायदा मिलने लगा है।

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता