Haq Se Single ! कपल को प्यार करता देख निराश नहीं होने का रे बाबा, हक से सिंगल रहने का, अपुन के बॉलीवुड वाले भी है!

By रेनू तिवारी | Feb 14, 2023

प्यार का त्यौहार वैलेंटाइन्स डे है और बहुत से लोग इस लिए निराश है क्योंकि उनकी जिंदगी में प्यार नहीं हैं! कपल को वैलेंटाइन्स डे सेलेब्रेट करते देख उनका भी दिल पसीजता हैं, वो भी सोचते होंगे की काश उनकी लाइफ में भी कोई ऐसा आये जिसके संग वह प्यार का त्यौहार मनाये। भाईये और बहनों कपल को देखकर निराश होने की जरूरत नहीं हैं! प्यार किस्मत से मिलता है और जब तक नहीं मिलता है तब तक हक से सिंगल रहो! कपल के बीच प्यार देखकर भले ही आपका शादी करने का या पार्टनर बनाने का ख्याल दिल में आये लेकिन सोचो अगर जल्दबाजी के चक्कर में कोई गलत इंसान जिंदगी में आ गया फिर क्या करोगे? खैर आप को लग रहा होगा कि मैं आपको शादी और रिलेशनशिप के खिलाफ भड़का रही हूं! नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है सब जरूरी है, लेकिन नहीं है तो उसके लिए परेशान नहीं होना हक से सिंगल रहने का... अब हमारे बॉलीवुड वाले भाईजान को ही देख लो अरबपति होने के बाद भी सिंगल है, वहीं विश्व सुंदरी होने के बाद भी सुष्मिता सेन सिंगल है! ऐसे में क्या कहोगे? प्यार जब मिलना होगा मिलेगा नहीं मिलना होगा नहीं मिलेगा। एक जिंदगी है खुल कर जीयो, जैसे ये बॉलीवुड सितारे बिना शादी और रिलेशनशिप के खुशी से जी रहे हैं?

 

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, इन एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ काम करने से किया इंकार, आखिर क्यों?


सलमान ख़ान

बॉलीवुड के सबसे योग्य बैचलर- सलमान खान हैं। वह 57 साल की उम्र में भी मोस्ट एलिजिबल बैचलर थे और हैं। उनका अभी घर बसाने का कोई मूड नहीं है।


सुष्मिता सेन

खूबसूरत डीवा सुष्मिता सेन बेहद खूबसूरत हैं। इनकी खूबसूरती किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की। हाल के दिनों में उनका नाम रोहमन शॉल और फिर ललित मोदी से जोड़ा गया। 

 

इसे भी पढ़ें: Dream Girl 2 Teaser Out | बैकलेस लहंगे में आयुष्मान खुराना Pathaan के साथ फ्लर्टिंग करते दिखें, जानें कब होगी रिलीज


अक्षय खन्ना

दिल चाहता है के अभिनेता जिन्होंने फिल्म दृश्यम से वापसी की है, वह भी खुशी से सिंगल हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वह खुद को विवाह योग्य नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन पर नियंत्रण रखना पसंद करते हैं और विवाह परिवर्तन लाता है।


तब्बू

अव्वल दर्जे की एक्ट्रेस तब्बू भी सिंगल है। खूबसूरती के साथ साथ अदाकारी और उनकी हाइट किसी को भी अपना दीवाना बना ले।


करण जौहर

करण जौहर अविवाहित हैं। वह अपनी प्राथमिकताओं के बारे में काफी खुले हैं लेकिन फिल्म निर्माता ने अपने प्रेम जीवन में कोई बड़ा कदम उठाने से परहेज किया है।


राहुल खन्ना

अभिनेता राहुल खन्ना बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक में से एक हैं। 50 साल की उम्र में भी वह HoT हैं। उन्होंने भी शादी नहीं की और हक से सिंगल है। 


उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा जो अब 50 साल के हो गए हैं, वह भी सिंगल हैं। पहले उनका नाम नरगिस फाखरी से जोड़ा गया था लेकिन वे अलग हो गए।

 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी