हरक सिंह रावत अपने परिवार के लोगों के लिए​ टिकट का दवाब बना रहे थे: धामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

देहरादून/नयी दिल्ली। आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित किए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि वह अपने और परिवार के लिए टिकट का दबाव बना रहे थे। धामी के अनुसार, पार्टी ने तय किया है कि एक परिवार से एक व्यक्ति को ही टिकट दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ नई दिल्ली से लौटने के बाद देहरादून में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने हरक सिंह रावत को कोटद्वार मेडिकल कॉलेज सहित विकास के सभी मुददों पर हमेशा सम्मान दिया।

इसे भी पढ़ें: स्मृति शेषः भारतीय कला-संस्कृति के वैश्विक राजदूत थे कत्थक सम्राट पं. बिरजू महाराज

मुख्यमंत्री ने हालांकि इस बात से इंकार किया कि पार्टी में कहीं कोई फूट है या अन्य विधायक भी भाजपा छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई विधायक कहीं नहीं जा रहा है। पूर्व मंत्री रावत के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच भाजपा ने रविवार को उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पौड़ी गढवाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक रावत अपनी सीट बदलने के साथ ही अपनी पुत्रवधु अनुकृति के लिए भी भाजपा से टिकट मांग रहे थे। समझा जाता है कि इन मुददों पर भाजपा के राजी न होने पर वह कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं टटोल रहे थे। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रावत को, अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए भाजपा ने रविवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्हें इससे पहले राज्य मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया गया था।

रावत उत्तराखंड मंत्रिमंडल में वन और श्रम मंत्री थे। रावत उन 10 कांग्रेस विधायकों में शामिल थे, जो वर्ष 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत कर भाजपा में शामिल हुए थे। इधर, दिल्ली में मीडिया से बातचीत में रावत ने इस बात की पुष्टि कि उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अपनी पुत्रवधू को लैंसडाउन से टिकट देने पर विचार करने को कहा था। उन्होंने दावा किया उत्तराखंड में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और वह कांग्रेस के लिए काम करेंगे। रावत ने यह भी कहा कि उन्हें पार्टी से निष्कासित किए जाने से पहले पार्टी नेतृत्व ने कोई बात नहीं की और उन्हें उनके निष्कासन की जानकारी सोशल मीडिया से मिली। इस प्रकार भाजपा से निकाले जाने पर वह भावुक भी हो गए।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।