भारतीय हॉकी प्लेयर लिलिमा मिंज ने कहा- ओलंपिक टीम में चयन के लिये कड़ी मेहनत की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी मिडफील्डर लिलिमा मिंज ने गुरुवार को कहा कि कई युवा प्रतिभाओं के सामने आने से टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और उन्हें लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में जगह बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारतीय मध्यपंक्ति की प्रमुख खिलाड़ी लिलिमा ने 2016 रियो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। तब भारतीय महिला टीम ने 36 वर्षों बाद इन खेलों के लिये क्वालीफाई किया था। इसके बाद से लिलिमा टीम की नियमित सदस्य हैं और अब तक भारत की तरफ से 133 मैच खेल चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार बुद्धदेब दासगुप्ता का 77 की उम्र में निधन

ओडिशा के सुंदरगढ़ की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, इससे मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है क्योंकि ओलंपिक में खेलना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है और मैं जानती हूं कि हमारी सभी खिलाड़ी ऐसा कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

अराजकता से नहीं Parliament से चलेगा देश, दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर भड़की BJP

CEC Gyanesh Kumar पर Akhilesh Yadav हमलावर, कहा- जनता को रोकना BJP की बड़ी भूल होगी

CPIM Leaders Detained: दिल्ली में कार्रवाई के खिलाफ केरल में सड़क पर उतरे माकपा कार्यकर्ता

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?