By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020
नयी दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि कुछ देशों ने अब तक भारतीयों के प्रवेश पर लगी पाबंदी नहीं हटाई है और केंद्र सरकार इन देशों द्वारा रोक हटाए जाने के बाद उड़ानों को शुरू करने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि ऐसे ही देशों में सऊदी अरब भी शामिल है जिसने कोरोना वायरस की महामारी के चलते विमानन कंपनियों को भारत से यात्रियों को लाने की अनुमति नहीं दी है। पुरी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ हम छह मई 2020 सेवंदेभारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर रहे हैं।