पीठ की सर्जरी के एक साल बाद हार्दिक पांड्या ने की गेंदबाजी, आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2020

सिडनी। भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने एक साल पहले हुई पीठ की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए रविवार को यहां दूसरे वनडे के दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार शीर्ष स्तर के क्रिकेट में गेंदबाजी की। दो दिन पहले वनडे के बाद पंड्या ने कहा था कि वह ‘महत्वपूर्ण’ मैचों में और जब सही समय होगा, तब ही गेंदबाजी करेंगे। पंड्या ने अपनी टीम के दबाव में आने पर गेंदबाजी की जिसमें एक अच्छा ओवर भी डाला। उन्होंने शानदार फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान पर केवल पांच रन गंवाये।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक के लिए अमेरिका में एक महीने कैंप में ट्रेनिंग करेंगे बजरंग पूनिया, प्रशासन से मिली मंजूरी

उनकी पीठ 2018 में इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला के बाद से ही उन्हें परेशान कर रही थी। इस सर्जरी के कारण वह करीब एक साल तक क्रिकेट से बाहर रहे। इस आल राउंडर ने अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सितंबर 2019 में खेला था।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए