हार्दिक पंड्या प्रभावशाली खिलाड़ी, ऋषभ मैच के पासा पलट सकते हैं: अजिंक्य रहाणे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

दुबई। भारत के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को कहा कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मौजूदा टी 20 विश्व कप में भारत के लिए एक प्रभावशाली खिलाड़ी होंगे। उन्होंने फिटनेस मुद्दों के कारण पंड्या की गेंदबाजी को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच टीम से उनका समर्थन करने का आग्रह किया।  पंड्या को टीम में शामिल करने को लेकर काफी बहस हुई है क्योंकि उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में गेंदबाजी नहीं की थी। टीम प्रबंधन ने बार-बार टीम के समग्र संतुलन के लिए उनकी गेंदबाजी के महत्व पर जोर दिया है।

इसे भी पढ़ें: वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगला CM वही होगा जिसे जनता पसंद करेगी

रहाणे को यह भी लगता है कि उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भारत के लिए ‘गेम-चेंजर (अपने दम पर मैच का रुख मोड़ने वाले)’ होंगे। टीम का विश्व कप अभियान रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा। रहाणे ने कहा, ‘‘ वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो तुरंत खेल का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ देते है। हमने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में उनकी क्षमता देखी है। इंग्लैंड के खिलाफ भी, उन्होंने रन बनाए। उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है। वह अब जानते है कि अपने खेल को एक पायदान ऊपर कैसे ले जाना है।’’ टूर्नामेंट में भारतीय टीम के चैंपियन बनने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रहाणे ने कहा, ‘‘भारत के पास एक मजबूत टीम है, उसके लिए यह फायदे की बात  है कि आईपीएल यहां आयोजित किया गया था, मौसम भी बेहतर हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि हम विश्व कप जीतेंगे। हमारी टीम का संतुलन काफी बेहतर है।’’

इसे भी पढ़ें: ड्रग्स मामले में अभिनेत्री अनन्या पांडे दूसरे दिन भी एनसीबी के समक्ष पेश हुईं

उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने यूएई में काफी क्रिकेट खेली है। यहां और भारत में स्थितियों में बहुत अंतर नहीं है, इसलिए हम जानते हैं कि परिस्थितियों के अनुकूल कैसे होना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आईपीएल के बीते सत्र में खेल चुके सभी खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप में फायदा होगा।  हम हमेशा प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करते हैं और यह टी20 टीम पाकिस्तान टीम के प्रति भी वैसा ही सम्मान दिखाएगी जैसा कि किसी अन्य विपक्षी टीम के साथ होता है।’’ कप्तान के रूप में कोहली के लिए यह आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा और रहाणे ने कहा कि टीम उनके लिए ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई दबाव होगा। उन्होंने इतने वर्षों तक टीम की कप्तानी की है और हम उनका रिकॉर्ड जानते हैं। सभी खिलाड़ी कोहली के लिए इसे जीतने की कोशिश करेंगे। हमारे पास (महेंद्र सिंह) धोनी भी मेंटोर (मार्गदर्शक) के तौर पर हैं।

उनकी मौजूदगी से टीम को मदद मिलेगी।’’ धोनी के बारे में और अधिक पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘ देखिए, उन्होंने इतने सालों तक भारत और सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) की भी कप्तानी की है, इस प्रारूप में उन्हें काफी अनुभव है। हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे कप्तान हैं, कितने तेज दिमाग वाले हैं। वह ज्यादा बातचीत नहीं करते है लेकिन टीम को काफी जरूरी सुझाव देंगे।

प्रमुख खबरें

Ajay Rai Hospitalized | यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक बिगड़ी तबीयत, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, पीएम मोदी ने जताई चिंता

घर में बरकत आई, Munawar Faruqui और Mehzabeen Coatwala के घर गूंजी किलकारी, पहली झलक देख फैंस हुए निहाल

अब परमाणु युद्ध के साये में दुनिया! ट्रंप ने ठुकराई शांति की आखिरी गुहार, अमेरिका ने अरब सहयोगियों को थमाए महाविनाशक हथियार

Iran Peace Proposal | पश्चिम एशिया संकट पर ईरान का नया शांति प्रस्ताव, पाकिस्तान बना मध्यस्थ, ट्रंप बोले-मैं संतुष्ट नहीं हूँ