वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगला CM वही होगा जिसे जनता पसंद करेगी

Vasundhara Raje
अंकित सिंह । Oct 22 2021 5:10PM

सतीश पूनिया भी वसुंधरा समर्थकों पर लगातार आक्रमक रहे हैं। माना जाता है कि वसुंधरा लगातार मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा करती रहती हैं। इन सब के बीच राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर वसुंधरा राजे ने बड़ा बयान दिया है।

जोधपुर (राजस्थान)। राजस्थान कांग्रेस में एक और जहां गुटबाजी और अंतरकलह है तो वहीं भाजपा में भी यह निरंतर जारी है। राजस्थान में भाजपा भी दो गुटों में बंटी है। एक ओर जहां प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का गुट है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का। दोनों खेमा लगातार एक दूसरे पर वार-पलटवार करता रहता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वसुंधरा समर्थक लगातार पूर्व मुख्यमंत्री को हाशिए पर रखे जाने को लेकर नाराज हैं। हालांकि वसुंधरा ने अब तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन उनके समर्थक लगातार यह दावा करते हैं कि वसुंधरा राजे ही भाजपा को राजस्थान में सत्ता में ला सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: किसानों के रेल रोको आंदोलन का रेल यातायात पर हुआ असर, देखें कौन-कौन सी ट्रेनें हुई रद्द

सतीश पूनिया भी वसुंधरा समर्थकों पर लगातार आक्रमक रहे हैं। माना जाता है कि वसुंधरा लगातार मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा करती रहती हैं। इन सब के बीच राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर वसुंधरा राजे ने बड़ा बयान दिया है। वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे जनता पसंद करेगी। उनसे सवाल किया गया था कि क्या वह अगला मुख्यमंत्री बनेंगी इसपर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चाहने से नहीं होता। जनता क्या चाहती है, वह अधिक महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कहा कि सभी समुदाय प्रेम पाने के अधिकारी हैं और सिर्फ वही व्यक्ति शासन कर सकता है जिसे बदले में सभी का प्यार मिल रहा हो। कांग्रेस को ‘‘डूबता हुआ जहाज’’ बताते हुए राजे ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल की स्थिति और अंदरूनी लड़ाई देखकर उन्हें ऐसा ही लग रहा है। 

इसे भी पढ़ें: गहलोत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री बघेल

राजे ने शुक्रवार को दिन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में मुलाकात की और उनसे राजस्थान विधानसभा और लोकसभा में अगले चुनावों की तैयारियां करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा, क्योंकि 2023 (राजस्थान विधानसभा) और 2024 (लोकसभा) चुनावों के लिए बिगुल बजने वाला है। मैंने उनसे पूरी ताकत के साथ सामने आने को कहा है।’’ राजे केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मां और पूर्व राज्य मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को दो दिन के लिए जोधपुर आयीं। सर्किट हाउस में ठहरी राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में भाजपा की स्थिति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। गहलोत जोधपुर जिले के सरदारपुरा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़